Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस को विंबलडन का मिश्रित युगल खिताब जीतने पर बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस को विंबलडन का मिश्रित युगल खिताब जीतने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “विंबलडन से एक और अच्‍छी खबर मिली है। मार्टिना हिंगिस को एक बार फिर बधाई। लिएंडर पेस आपकी उपलब्धियां वास्‍तव में बहुत प्रेरणादायक हैं। हमें आप पर और आपकी उपलब्धियों पर गर्व है।”