Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

कैबिनेट ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग के लिए एमओयू को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को कार्योत्तर स्वीकृति दे दी है। इस एमओयू पर 08.07.2016 हस्ताक्षर किए गए थे।

एमओयू के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैः

1. पर्यटन के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना,

2. पर्यटन से संबंधित डाटा एवं सूचनाओं को साझा करना,

3. होटलों और टूर ऑपरेटरों समेत पर्यटन क्षेत्र से संबंधित हितधारकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना।

4. मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में सहयोग के लिए आदान-प्रदान (एक्सचेंज) कार्यक्रमों की स्थापना करना,

5. पर्यटन एवं हॉस्पिटालिटी सेक्टर में निवेश करना,

6. दो तरफा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के टूर ऑपरेटरों/मीडिया /राय बनाने वालों (ओपिनियन मेकर्स) और पर्यटकों के दौरों को प्रोत्साहित करना,

7. प्रचार, शिक्षा, विपणन (मार्केटिंग), गंतव्य विकास (डेस्टीनेशन डेवलपमेंट) और प्रबंधन के क्षेत्र में अनुभव को साझा करना,

8. एक दूसरे के देश में होने वाले पर्यटन मेलों/प्रदर्शनियों में हिस्सा लेना, और

9. सुरक्षित, सम्मानजनक एवं स्थायी पर्यटन को बढ़ावा देना।

पृष्ठभूमि

भारत और दक्षिण अफ्रीका मित्रवत और गर्मजोशी से भरे द्विपक्षीय संबंधों को साझा करते हैं। भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका पर्यटन बाजार का उभरता स्रोत (वर्ष 2015 में दक्षिण अफ्रीका से लगभग 51,922 पर्यटक भारत आए) है। भारत ने अपनी इलेक्ट्रानिक टूरिस्ट वीजा (ईटीवी) सुविधा दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों के लिए भी बढ़ा दी है, जिसे दोनों तरफ के यात्रा बाजार की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यह एमओयू इस उभरते हुए बाजार से आने वालों पर्यटकों की संख्या बढ़ाने मे सहायक होगा।