Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री द्वारा पुण्‍य आत्‍मा प्रमुख स्‍वामी महाराज जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सारंगपुर, गुजरात में पुण्‍य आत्‍मा प्रमुख स्‍वामी महाराज जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि पुण्‍य आत्‍मा प्रमुख स्‍वामी महाराज केवल एक संत ही नहीं थे अपितु वे लोक ‘संग्राहक’ भी थे।

मैं पुण्‍य आत्‍मा प्रमुख स्‍वामी महाराज को अपनी श्रद्धाजं‍लि देता हूं वे हमें अपना मार्गदर्शन देते रहें और हमें शक्ति प्रदान करें।