पीएमइंडिया
इस मुलाकात के दौरान सुश्री तुलसी गाबार्ड ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भगवत गीता की प्रति भेंट की। उन्होनें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्ताव का समर्थन किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और सुश्री तुलसी गाबार्ड के बीच विचार-विमर्श के दौरान रक्षा संबधी मुद्दों और आंतकवाद से मुकाबला करने से संबंधित प्रयासों पर भी बातचीत हुई।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुश्री तुलसी गाबार्ड को भारत यात्रा का निमंत्रण दिया।