Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल को शपथ लेने पर बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को राज्य के मंत्रियों के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है।

पिछले पांच वर्षों की विभिन्न उपलब्धियों को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह राज्य प्रगति का एक और नया अध्याय लिखेगा। 
 
प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहाः 
 
“उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर @myogiadityanath जी और उनके मंत्रिमंडल को हार्दिक बधाई। पिछले 5 वर्षों में राज्य की विकास यात्रा ने कई अहम पड़ाव तय किए हैं। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश जन आकांक्षाओं को पूरा करते हुए प्रगति का एक और नया अध्याय लिखेगा।”

***

एमजी/एएम/एसके