Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में भाग लिया

प्रधानमंत्री ने सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में भाग लिया


प्रधामंत्री के दिल्ली स्थित आवास पर आज सोमनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी बोर्ड की बैठक हुई। ट्रस्ट के चेयरमैन केशुभाई पटेल अस्वस्थ होने के कारण बैठक में भाग नहीं ले सके और इसलिए श्री एल. के. आडवाणी ने बैठक की अध्यक्षता की। ट्रस्टी के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, श्री हर्षवर्धन नेवतिया, श्री पी. के. लाहिरी और श्री जे. डी. परमार ने बैठक में भाग लिया।

बोर्ड ने नवनियुक्त ट्रस्टी श्री अमित भाई शाह का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने सोमनाथ को तीर्थ यात्रा के लिए एक प्राचीन विरासत के साथ-साथ पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। ट्रस्ट ने सोमनाथ की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं में लगातार वृद्धि के लिए विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। ट्रस्टियों ने यह भी कहा कि सोमनाथ एक करोड़ यात्रियों का स्थल भी है और इसलिए समग्र विकास के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे की परिकल्पना की जानी चाहिए। सोशल मीडिया पर सोमनाथ के 20 हजार फालोअर हैं।

प्रधानमंत्री ने इतिहास के तमाम खोए हुए तथ्यों को स्थापित करने के लिए क्षेत्रों की खुदाई करने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में हाई-टेक समुद्री आकर्षण और आभासी रियलिटी आयोजित करने की भी योजना होनी चाहिए। उन्होंने अधिकतम क्षेत्र को सीसीटीवी निगरानी नेटवर्क के दायरे में लाने का भी सुझाव दिया।

सोमनाथ ट्रस्ट ने भारत सरकार की स्वर्ण मौद्रीकरण योजना के तहत करीब 6 किलो सोना जमा करने का भी निर्णय लिया।