पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर देश के लोगों से भारत में बालिकाओं के लिए समानता का वातावरण विकसित करने और लिंग आधारित भेदभाव समाप्त करने का संकल्प लेने का आग्रह किया है।
अतंर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर हम अपनी बालिकाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं। बालिकाओं ने स्कूल से लेकर हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किये हैं। आइये आज हम सब बालिकाओं के लिए समानता का वातावरण विकसित करने का प्रण लें। प्रधानमंत्री ने कहा कि लिंग आधारित किसी भेदभाव का कोई प्रश्न ही पैदा नहीं होता।
प्रधानमंत्री ने देश से भ्रूण हत्या की बुराई का अंत करने का आह्वान किया और नागरिकों से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पर अपने विचार और सुझाव माइगोव पोर्टल पर देने का अनुरोध किया।
भ्रूण हत्या शर्म का विषय है और गहरी चिंता की बात है। आइये इस बुराई को समाज से समाप्त करने के लिए हम सभी मिलकर काम करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि विशेष रूप से विकसित माइगोव ग्रुप, http://mygov.in/group_info/beti-bachao-beti-padhao, पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर अपने-अपने सुझाव साझे करें।
Female foeticide is a matter of deep shame & a cause of great concern. Lets work together to remove this menace from society.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 11, 2014
Share your ideas on ‘Beti Bachao, Beti Padhao’ on this specially created MyGov group. http://t.co/0EA1zNKUyW
— Narendra Modi (@narendramodi) October 11, 2014