पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच समझौता ज्ञापन को लेकर कैबिनेट को अवगत कराया गया।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सूचना एवं संचार प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में द्वपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के मकसद से आठ जुलाई 2016 को इस पर हस्ताक्षर किए गए थे।
इस समझौता ज्ञापन से सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दोनों पक्षों के बीच अंतर-संस्थागत सहयोग और संबंध स्थापित करने में मदद मिलेगी। यह निजी संस्थाओं के क्षमता निर्माण, सरकारों और अन्य सरकारी संगठनों का आईसीटी के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सक्रिय सहयोग और आदान-प्रदान का ही नतीजा है।