Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने दिशा सूचक उपग्रह आईआरएनएसएस-1 सी के सफल प्रक्षेपण पर इसरो वैज्ञानिकों को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिशा सूचक उपग्रह आईआरएनएसएस-1 सी के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा ‘दिशा सूचक उपग्रह आईआरएनएसएस-1 सी के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाईयां। यह गर्व और खुशी की बात है।’