Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने छठ पर्व के पावन अवसर पर देशवासियों को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छठ पर्व के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनांए दी हैं।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि “छठ पर्व के पावन त्यौहार पर आप सभी को शुभकामनाएं। सूर्य देव की ऊर्जा और प्रकाश, राष्ट्र को, और हम सब के जीवन को ऊर्जावान बनाते रहें। सूर्य को अर्घ्य देते समय जीवन में स्वच्छता, पवित्रता और प्रकृति में आस्था अपनाने के साथ साथ हम “स्वच्छ भारत” का भी आज संकल्प लें।”