Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

02 नवंबर को प्रधानमंत्री का द्वितीय “मन की बात” का कार्यक्रम


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी का द्वितीय “मन की बात” रेडियो कार्यक्रम 02 नवंबर, 2014 को होना तय है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है कि रविवार 02 नवंबर, 2014 को सुबह 11:00 बजे द्वितीय “मन की बात” रेडियो कार्यक्रम पर हमारा ध्‍यान है।

प्रधानमंत्री ने कहा “एक बार फिर मैं आपको विचारों, टिप्‍पणियों और सुशासन के उन कदमों के उदाहरणों को साझा करने के लिए आमंत्रित करता हूं, जिन्‍होंने आपके दिमाग पर एक छाप छोड़ी हो।”

MyGov.in पर एक खुला मंच बनाया गया है जहां रेडियो कार्यक्रम के लिए विचारों और सुझावों को साझा किया जा सकता है।