Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

भारत और फ्रांस के बीच नई और नवीकरणीय उर्जा के मुद्दे पर द्विपक्षीय तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए सहकारी संस्‍थागत संबंध बनाने पर सहमति


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और फ्रांस के बीच सहमति पत्र पर किए गए हस्‍ताक्षर को अपनी मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री के फ्रांस के दौरे के समय 10 अप्रैल, 2015 को पेरिस में इस पर हस्‍ताक्षर किए गए थे।

सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर होने से नई और नवीकरणीय उर्जा के मुद्दे पर द्विपक्षीय तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से परस्‍पर लाभ के आधार पर, समानता और भाई-चारे के आधार पर सहकारी संस्‍थागत संबंध के लिए आधार स्‍थापित करने में मदद मिलेगी। इस समझौते में एक संयुक्‍त कार्य समूह के गठन का उल्‍लेख किया गया है, जो वैज्ञानिक संस्‍थाओं, अनुसंधान केंद्रों, विश्‍वविद्यालयों अथवा आवश्‍यकतानुसार किसी अन्‍य संस्‍था के अन्‍य सदस्‍यों का चयन कर सकता है।

इस सहमति से भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।