ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज
( May 28, 2026 )
आधुनिक ऑस्ट्रेलिया की कहानी भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई कम्युनिटी के उल्लेखनीय योगदान को स्वीकार किए बिना नहीं बताई जा सकती। उद्यमिता और इनोवेशन से लेकर हेल्थकेयर, शिक्षा, टेक्नोलॉजी और पब्लिक सर्विस तक, भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई लगातार राष्ट्र की सफलता को आकार देने में योगदान दे रहे हैं। जैसे-जैसे भारत एक वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, वैसे-वैसे व्यापार, निवेश, शिक्षा, टेक्नोलॉजी और लोगों के बीच गहरे संबंधों के माध्यम से हमारे दोनों देशों के बीच का सेतु और अधिक मजबूत होता जा रहा है। साथ मिलकर, ऑस्ट्रेलिया और भारत 21वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक और आर्थिक साझेदारियों में से एक का निर्माण कर रहे हैं।





