Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

स्वीडन के व्यावसायिक प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

स्वीडन के व्यावसायिक प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की


स्वीडन के एक व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की । इस प्रतिनिधि मंडल में भारत स्वीडन बिजनेस लीडर्स गोलमेज के लिए नई दिल्ली में मौजूद कुछ सीईओ शामिल थे।

प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का स्वागत किया। ये प्रतिनिधि मंडल रक्षा विनिर्माण और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में शामिल स्वीडन के निर्माताओं के लिए लंबी अवधि के व्यापार के अवसरों की चर्चा के लिए आया था।