Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया

प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया

प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर भारतीय प्रेस परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस बार भारतीय प्रेस परिषद की स्‍वर्ण जयंती भी मनाई जा रही है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने प्रेस की स्‍वतंत्रता के महत्‍व पर जोर देते हुए कहा कि प्रेस को स्‍व-नियंत्रित होना चाहिए और प्रेस पर कोई बाहरी हस्‍तक्षेप अथवा नियमन आवश्‍यक नहीं है।

प्रधानमंत्री ने देश के कुछ हिस्‍से में हाल में पत्रकारों की हत्‍या की घटनाओं पर चिंता व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने कहा कि सच्‍चाई को सामने लाने के प्रयास में पत्रकारों का अपना जीवन गंवाना एक अत्‍यन्‍त गंभीर मामला है।