Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने वर्धा चक्रवात से प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्धा चक्रवात के कारण खराब मौसम से प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि सभी प्रभावित लोगों की जानमाल की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार स्थानीय प्रशासन और सेना के साथ मिलकर काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं वर्धा चक्रवात के कारण खराब मौसम से प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं। सुरक्षित रहें। केंद्र, एनडीएमएइंडिया जानमाल की सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन और सेना के साथ मिलकर काम कर रही है।‘