पीएमइंडिया
अमरीकी रक्षा सचिव श्री एस्टन कार्टर ने आज यहां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने भारत और अमरीका के बीच रक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने में रक्षा सचिव कार्टर के सहयोग की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने इस वर्ष जून में अपने सफल अमरीकी दौरे को यादकिया। उन्होंने अमरीका के साथ भारत को सुद़ढ् और सशक्त द्विपक्षीय नीतिगत साझेदारी के प्रति वचनबद्धता को दोहराया।
सचिव कार्टन ने इस वर्ष जून में हुए निर्णयों और विमर्श की दिशा में आगे बढ़ी प्रगति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।
दोनों नेताओं के एशिया पेसीफिक क्षेत्र में स्थानीय मुद्दों तथा प्रगति पर भी विचार विमर्श किया।
Mr. Ashton Carter, US Secretary of Defence met PM @narendramodi in Delhi. @DeptofDefense pic.twitter.com/DU9j9TxjxS
— PMO India (@PMOIndia) December 8, 2016
Had a very good meeting with US Secretary of Defence, Mr. Ashton Carter. pic.twitter.com/VtSmnnhq2z
— Narendra Modi (@narendramodi) December 8, 2016