Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सुकमा, छत्‍तीसगढ़ में हुए हमले की निंदा की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने छत्‍तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले की निंदा की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि “छत्‍तीसगढ़ के सुकमा में राष्‍ट्र विरोधी तत्‍वों द्वारा किए गए नृशंस और अमानवीय हमले की निंदा के लिए शब्‍द पर्याप्‍त नहीं हैं। मैं आज शहीद हुए सीआरपीएफ के साहसी जवानों का नमन करता हूं। हमारी संवेदनाएं उन जवानों के परिवारों के प्रति हैं जिन्‍होंने अपने प्रिय लोगों को खो दिया है। मैंने गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह और छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह से बात की है। हम हालात पर करीबी नजर से निगरानी कर रहे हैं।”