Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित सभी लोगों को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन सभी लोगों को बधाई दी है, जिन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

एक्स के एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“उन सभी लोगों को बधाई, जिन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारत विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान को सम्मान देता है। कामना है कि वे अपने असाधारण कार्यों से लोगों को प्रेरित करते रहें।’ https://pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1999790

***

एमजी/एआर/जेके/एसएस