Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

इंडियन यूनियन मुस्‍लिम लीग ने दिया प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपए का योगदान


सांसद व इंडियन यूनियन मुस्‍लिम लीग के अध्‍यक्ष श्री ई. अहमद ने आज यहां प्रधानमंत्री को 25 लाख रुपए का चेक भेंट किया। यह राशि प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष को बाढ़ राहत व पुनर्वास कार्यों के लिए प्रदान की गई है।

इंडियन यूनियन मुस्‍लिम लीग ने राहत कार्यों के लिए प्रधानमंत्री को हर संभव सहयोग देने का आश्‍वासन दिया है।