Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

कैबिनेट की आईसीएआई और ओमान कॉलेज ऑफ बैंकिंग एंड फायनेशियल स्टडीज के बीच समझौता ज्ञापन के नवीनीकरण को मंजूरी


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल नेभारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) और ओमान कॉलेज ऑफ बैंकिंग एंड फायनेशियल स्टडीज(सीबीएफएस) के बीच समझौता ज्ञापन के नवीनीकरण को मंजूरी दी है। इससे ओमान में साथ मिलकर एकांउटिंग, फायनेशियल और ऑडिट ज्ञान के आदान-प्रदान करने को मजबूती मिलेगी।

आईसीएआई का मध्य पूर्व क्षेत्र में अपने 6000 से अधिक सदस्यों के साथ मजबूत आधार है। समझौता ज्ञापन का उद्देश्य आईसीएआई के सदस्य ओमानी नागरिकों के जरिये सीबीएफसी को सहयोग मुहैया कराना है। इसका उद्देश्य एक साथ काम करने के लिए सदस्यों,छात्रों और संस्थानों के सर्वोत्तम हित में एक पारस्परिक रूप से लाभप्रद संबंध विकसित करना है। इस करार का मकसद आईसीएआई के पेशेवरों के लिए अवसरों का विस्तार करने का मौका मुहैया कराना भी है। साथ ही, आईसीएआई को ओमानी नागरिकों की पेशेवर क्षमताओं को मजबूत बनाने में मदद करने वाली एक ऐसी इकाई के रूप में भी विकसित करने का उद्देश्य है।

इन गतिविधियों के जरियेभारत, भारतीय नागरिकों और भारतीय चार्टर्ड एकांउटेंटों के लिए ओमान की सरकार के दिल में पर्याप्त सद्भावना उत्पन्न होने की उम्मीद है। इससे भारतीय नागरिकों की आय बढ़ने की भी उम्मीद है जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए लाभप्रद साबित होगा।

चूंकि ओमान में एक भी स्थानीय पेशेवर लेखा संस्थान नहीं है इसलिए सीबीएफसी के साथ आईसीएआई का करार होने से इस पेश को लेकर ओमान से रिश्ते मजबूत होंगे। इस करार से अभी ओमान में काम कर रहे भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंटों और अन्य पेशेवरों को लेकर एक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जिससे ओमान में भारतीय पेशवरों के लिए रोजगार के और अवसर बढ़ेंगे।

पृष्ठभूमिः

आईसीएआई एक सांविधिक निकाय है जिसे भारत की संसद ने एक अधिनियम द्वारा स्थापित किया है। भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंसी के पेशे को चार्टर्ड एकाउंटेंट्स अधिनियम,1949 के जरिये विनियमित किया जाता है।सीबीएफएस एक सरकारी संगठन है जिसे बैंकिंग, वित्तीय विषयों में शिक्षित और बैंकरों को प्रशिक्षित करने और उत्साहजनक शोध करने के उद्देश्यों से 1983 में ओमान सल्तनत के एक शाही फरमान द्वारा स्थापित किया था।यह सेंट्रल बैंक ऑफ ओमान(सीबीओ) के कानूनी देखरेख में काम करता है और इसे सल्तनत में सक्रिय वाणिज्यिक बैंकों से समर्थन प्राप्त है। पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से,कॉलेज एकेडमिक एवं ट्रेनिंग कोर्स मुहैया करा कर ओमान में वित्तीय सेवा उद्योग को मदद कर रहा है। यह कॉलेज वहां के उद्योगों में शिक्षित और प्रशिक्षित कर मानव संसाधन की जरूरतों को पूरा कर रहा है।.