Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में इमारत गिरने से हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर क्षेत्र में एक इमारत गिरने से हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया:

उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में इमारत गिरने से हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता कर रहा है।”

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi”

**********

एमजी/आरपीएम/केसी/डीवी/डीए