Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीर योद्धा महाराणा प्रताप को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री मोदी ने एक्स पर लिखा;

देश के अमर सेनानी महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने जिस साहस और शौर्य का परिचय दिया था, वह आज भी हमारे वीर-वीरांगनाओं के लिए पथ-प्रदर्शक बना है। मां भारती को समर्पित उनका पराक्रमी जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

 

***

एमजी/केसी/आईएम/एसके