Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर सभी सीआरपीएफ कर्मियों को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर सभी सीआरपीएफ कर्मियों को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा, “सीआरपीएफ कर्मियों ने कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्य, साहस और दृढ़ प्रतिबद्धता से अपनी पहचान बनाई है।”

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट में कहा:

“सभी सीआरपीएफ कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। इस बल ने हमारी सुरक्षा व्यवस्था में, विशेष रूप से आंतरिक सुरक्षा से जुड़े चुनौतीपूर्ण पहलुओं में, महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीआरपीएफ कर्मियों ने कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्य, साहस और दृढ़ प्रतिबद्धता से अपनी पहचान बनाई है। मानवीय चुनौतियों पर विजय पाने में उनका योगदान भी सराहनीय है।”

@crpfindia

*****

पीके/एके/केसी/पीके