Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्री पुतिन से बात की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज रूसी संघ के राष्ट्रपति  श्री व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर परस्‍पर बातचीत की।

राष्ट्रपति श्री पुतिन ने यूक्रेन से संबंधित नवीनतम घटनाक्रमों से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति श्री पुतिन को उनके विस्तृत आकलन के लिए धन्यवाद देते हुए, संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के दृढ़ रुख को दोहराया।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की भी समीक्षा की और भारत-रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति श्री पुतिन को इस वर्ष के अंत में होने वाले 23वें भारत-रूस वार्षिक शीर्ष सम्‍मेलन के लिए आमंत्रित किया।

***

पीके/केसी/एसकेजे/जीआरएस