Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने होंगझाउ में एशियाई खेल 2022 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया:

“एशियाई खेलों में भाला फेंक में यह नीरज चोपड़ा का लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई। यह शानदार जीत उनके समर्पण और वर्षों के प्रशिक्षण का परिणाम है। कामना करता हूं कि वह सफलता की नई ऊंचाइयां छूते रहें। उन्हें शुभकामनाएँ।”

***

एमजी/एमएस/आरपी/डीवी