मैं दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में जोहान्सबर्ग में आयोजित हो रहे 20वें जी-20 लीडर्स समिट में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति श्री सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 21 से 23 नवंबर, 2025 तक दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जा रहा हूं।
यह शिखर सम्मेलन विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यह अफ्रीका में आयोजित होने वाला पहला जी-20 शिखर सम्मेलन होगा। 2023 में भारत की जी-20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ जी-20 का सदस्य बना था।
यह शिखर सम्मेलन प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा का एक अवसर होगा। इस वर्ष के जी-20 का विषय ‘एकजुटता, समानता और स्थिरता’ है, जिसके माध्यम से दक्षिण अफ्रीका ने नई दिल्ली, भारत और रियो डी जेनेरियो, ब्राज़ील में आयोजित पिछले शिखर सम्मेलनों के परिणामों को आगे बढ़ाया है। मैं इस शिखर सम्मेलन में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य’ के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप अपने देश का दृष्टिकोण प्रस्तुत करूंगा।
मैं भागीदार देशों के नेताओं से मुलाकात और शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित होने वाले छठे आईबीएसए शिखर सम्मेलन में भागीदारी की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा हूं।
इस यात्रा के दौरान मैं दक्षिण अफ्रीका में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं, जो भारत के बाहर सबसे बड़े प्रवासियों में से एक है।
***
पीके/केसी/एके/एचबी
Will be attending the G20 Summit in Johannesburg, South Africa. This is a particularly special Summit as it is being held in Africa. Various global issues will be discussed there. Will be meeting various world leaders during the Summit. https://t.co/Sn4NFUOzXB
— Narendra Modi (@narendramodi) November 21, 2025