Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री 26 नवंबर को संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आयोजित होने वाले संविधान दिवस समारोह में भाग लेंगे


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 26 नवंबर को सुबह लगभग 11 बजे संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आयोजित होने वाले संविधान दिवस समारोह में भाग लेंगे। इस वर्ष संविधान को अंगीकार किए जाने की 76वीं वर्षगांठ है।

समारोह में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, दोनों सदनों के सांसद और अन्य विशिष्ट जन शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा। इस अवसर पर  मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओड़िया और असमिया सहित नौ भाषाओं में भारत के संविधान का अनुवादित संस्करण जारी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान एक स्मारक पुस्तिका “भारत के संविधान में कला और कैलिग्राफी” का भी विमोचन किया जाएगा।

***

पीके/केसी/एकेएवी/केएस