Search

न्यूज अपडेट्स

फ्रांस के राष्‍ट्रपति के राजनयिक सलाहकार ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की


फ्रांस के राष्‍ट्रपति के राजनयिक सलाहकार श्री इमैनुएल बॉन ने आज नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

श्री मोदी ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट में लिखा :

फ्रांस के राष्‍ट्रपति श्री मैक्रों के राजनयिक सलाहकार श्री इमैनुएल बॉन से मिलकर बहुत प्रसन्‍नता हुई। हमने कई कार्यक्षेत्रों में घनिष्‍ठ सहयोग से चिन्हित एक मजबूत और भरोसेमंद भारत- फ्रांस रणनीतिक साझीदारी की पुष्टि की। विशेष रूप से जब हम भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष मना रहे हैं तो यह देखकर प्रसन्‍नता हुई कि हमारा सहयोग नवोन्‍मेषण, प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हमने प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान प्रदान किया। शीघ्र ही राष्‍ट्रपति श्री मैक्रों का भारत में स्‍वागत करने की उम्‍मीद है। 

@EmmanuelMacron”

****

पीके/केसी/एसकेजे/जीआरएस