Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया और देवी कूष्मांडा की दिव्य एवं कल्याणकारी कृपा को रेखांकित किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें देवी कूष्मांडा की दिव्य और कल्याणकारी कृपा को रेखांकित किया गया।

प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा:

“अदम्य साहस और आध्यात्मिक शक्ति की प्रतीक मां कूष्मांडा का चरण-वंदन! उनकी दिव्य ऊर्जा से हर हृदय में नवचेतना जागृत हो।

सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।

दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदाऽस्तु मे॥”

***

पीके/केसी/पीकेपी