Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर राज्यसभा में दिए गए अपने संबोधन की मुख्य बातें साझा कीं


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर राज्यसभा में दिए गए अपने वक्तव्य के मुख्य अंश साझा किए हैं।

एक्स(X) पर किए अलग-अलग पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा;

“भारत का लक्ष्य डायलॉग और डिप्लोमेसी के जरिए पश्चिम एशिया में शांति बहाली का है। इसके लिए हम सभी पक्षों के साथ निरंतर संपर्क में हैं।”

“विपरीत परिस्थितियों के बीच भी हमारा प्रयास है कि तेल और गैस की सप्लाई भारत पहुंचती रहे। ऐसी हर कोशिश के नतीजे भी देश देख रहा है।”

“आने वाले बुआई सीजन में हमारे किसान भाई-बहनों पर इस संकट का बोझ न पड़े, इसके लिए हमने सभी जरूरी तैयारियां की हैं।”

“मौजूदा संकट ‘टीम इंडिया’ की भी बहुत बड़ी परीक्षा है। इसमें सफलता के लिए सभी राज्य सरकारों से मेरा यह विशेष आग्रह…”

“देश की जनता का हित हमारे लिए सर्वोपरि है।

यही हमारी पहचान है, यही हमारी ताकत है।”

***

पीके/केसी/पीकेपी