Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सिक्किम के गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल के एक ऊर्जा से परिपूर्ण सत्र में भाग लिया

प्रधानमंत्री ने सिक्किम के गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल के एक ऊर्जा से परिपूर्ण सत्र में भाग लिया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सिक्किम के गंगटोक की एक सुहावनी सुबह में युवाओं के साथ एक जीवंत फुटबॉल सत्र में भाग लिया।

प्रधानमंत्री ने अपनी एक्‍स पोस्‍ट में लिखा:

“गंगटोक की एक मनभावन सुबह में सिक्किम में अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने से बेहतर और कुछ भी नहीं!”

“इन युवाओं के साथ वास्तव में एक ऊर्जा से परिपूर्ण फुटबॉल सत्र रहा!”

“गंगटोक में फुटबॉल की एक शानदार सुबह! हमने सीखा, खेला, उत्सव मनाया और सबसे बढ़कर, हमने खेल का भरपूर आनंद लिया…”

*****

पीके/केसी/एसएस/एसके