पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम के गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा किया और इसकी सुंदरता और राज्य की असाधारण जैव विविधता के प्रति अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने ऑर्किडेरियम की अपनी यात्रा को एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव बताया। श्री मोदी ने कहा कि संरक्षण के ऐसे समर्पित प्रयास प्रकृति के साथ हमारे गहरे संबंधों और सामंजस्य को पूरी तरह से दर्शाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की पहलें नागरिकों को संरक्षण और स्थायी जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा:
“गंगटोक में ऑर्किडेरियम का दौरा किया और इसकी सुंदरता देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। सिक्किम की समृद्ध जैव विविधता वास्तव में असाधारण है। इस तरह के प्रयास प्रकृति के साथ हमारे गहरे सामंजस्य को दर्शाते हैं। ये हमें संरक्षण और स्थायी जीवन शैली की दिशा में भी प्रेरित करते हैं।”
Visited the Orchidarium in Gangtok and was mesmerised by its beauty. Sikkim’s rich biodiversity is truly extraordinary. Such efforts reflect our deep harmony with nature. They also inspire us towards conservation and sustainable living. pic.twitter.com/rIj4nr70YA
— Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2026
***
पीके/केसी/आईएम/केके