Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने रशियन में ट्वीट करके रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने रशियन भाषा में ट्वीट करके रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा है, “राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए प्रसन्नता हो रही है। यह यात्रा भारत और रूस के द्विपक्षीय संबधों को ‘नई ऊंचाइयों’ पर ले जाएगी। भारत और रूस के लोगों के बीच काफी मजबूत संबंध हैं। दोनों देश अच्छे और मुश्किल समय में हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। समय बदल गया है, लेकिन हमारी मित्रता में कोई बदलाव नहीं आया है। अब हम इस संबंध को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं और यह यात्रा उस दिशा में एक कदम है।”