Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सूरत दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के सूरत जिले में हुई दुखद दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने कहा है कि बचाव अभियान जारी है और अधिकारी दुर्घटनास्थल पर हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। श्री मोदी ने यह भी बताया कि इस घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

गुजरात के सूरत जिले में हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव अभियान जारी है और अधिकारी दुर्घटनास्थल पर हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री, “पीएमएनआरएफ की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

******

पीके/केसी/वीके/एसएस