Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत गुजरात के सूरत में वृक्षारोपण किया

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत गुजरात के सूरत में वृक्षारोपण किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नामअभियान के तहत सूरत में वृक्षारोपण किया।

प्रधानमंत्री ने सभी से एकजुट होने और प्रकृति को हरा-भरा बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे संरक्षित करने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नामअभियान के तहत सूरत में वृक्षारोपण करने का सौभाग्य मिला। आइए, हम सब मिलकर प्रकृति को हरा-भरा बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखने के अपने संकल्प को दोहराएं।”

************

पीके/केसी/डीवी/डीए