पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं के 48 किलोग्राम जूडो फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने पर अस्मिता डे को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अस्मिता डे का प्रदर्शन हमेशा याद रखा जाएगा और यह जूडो को और अधिक लोकप्रिय बनाने में योगदान देगा।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अस्मिता डे को उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा;
“वास्तव में एक स्वर्णिम प्रदर्शन! जूडो महिला 48 किलोग्राम फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने पर अस्मिता डे पर गर्व है। उनका यह उत्कृष्ट प्रदर्शन सदैव स्मरणीय रहेगा और जूडो खेल को और अधिक लोकप्रिय बनाने में योगदान देगा। उनके आगामी प्रयासों एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
#CWG2026″
A golden performance indeed! Proud of Asmita Dey for winning a Gold in the Judo Women’s 48KG Final! This performance will always be remembered and will contribute towards Judo becoming even more popular. Best wishes for her endeavours ahead. #CWG2026 pic.twitter.com/7quBu2GXcD
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2026
**************
पीके/केसी/डीवी/डीए
A golden performance indeed! Proud of Asmita Dey for winning a Gold in the Judo Women's 48KG Final! This performance will always be remembered and will contribute towards Judo becoming even more popular. Best wishes for her endeavours ahead. #CWG2026 pic.twitter.com/7quBu2GXcD
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2026