Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने लोगों से भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत को प्रदर्शित कर राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने का आह्वान किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस भारत की समृद्ध और विविधतापूर्ण हथकरघा परंपराओं को बढ़ावा देकर मनाने का आह्वान किया है।

श्री मोदी ने कहा, अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों के साथ अपने वीडियो, जिनमें ‘गेट रेडी विद मी (जीआरडब्ल्यूएम)’ वीडियो भी शामिल हों, सोशल मीडिया पर साझा करें।”

श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया—

कल, 7 अगस्त, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस है। आइए, भारत की हथकरघा विविधता को लोकप्रिय बनाएं।

अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों के साथ अपने वीडियो, जिनमें जीआरडब्ल्यूएम (GRWM) वीडियो भी शामिल हों, सोशल मीडिया पर साझा करें।

#NationalHandloomDay का उपयोग करना न भूलें।”

***

पीके/केसी/वीएस