पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति श्री जे. डी. वैंस का टेलीफोन आया।
प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति वैंस ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने उच्च स्तरीय बैठकों में निरंतर गति को देखते हुए व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
उन्होंने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति वैंस और सुश्री उषा वैंस को उनके पुत्र के जन्म पर हार्दिक बधाई दी और परिवार को शुभकामनाएं दीं।
***
पीके/केसी/केएल/वीके
Received a phone call from US Vice President JD Vance. We discussed ways to further deepen India-US Comprehensive Global Strategic Partnership across key areas.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 8, 2026
Warmly congratulated him and the Second Lady on the birth of their son and conveyed best wishes to the entire family.…