पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ (सर्वोच्च मित्रता सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है।
इस सम्मान को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारत की 1.4 बिलियन जनता को समर्पित किया और कहा कि यह दोनों देशों और सभ्यताओं के बीच अटूट मित्रता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मिर्ज़ियोयेव द्वारा उनके लिए कहे गए प्रशंसा के शब्द भारत और उज़्बेकिस्तान की सदियों पुरानी मित्रता और उनकी साझा विरासत को श्रद्धांजलि हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह सम्मान भारत पर उज़्बेकिस्तान के साथ वैश्विक दक्षिण साझेदार के रूप में मानवता की भलाई के लिए मिलकर काम करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाने पर बल देता है।
“ओली दाराजली दोस्तलिक” सम्मान का प्रदान किया जाना भारत-उज़्बेकिस्तान के बीच गहरे सभ्यतागत सम्बंधों और लगातार मजबूत हो रही व्यापक रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है।
***
पीके/केसी/वीके/वीके
Honoured to receive the ‘Oliy Darajali Do’stlik’ Order. I dedicate this to the enduring bond between India and Uzbekistan. https://t.co/nu1LoNGXFM
— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2026