पीएमइंडिया
Excellencies,
BRICS Business Community के leaders,
innovators और friends,
नमस्कार!
BRICS Business Forum में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।
इस वर्ष हम BRICS के ट्वेंटी years मना रहे हैं। 2006 में जब इस समूह की शुरुआत हुई थी, तो इसमें केवल चार देश थे। आज BRICS और BRICS partners मिलाकर, ट्वेंटी वन countries का हमारा परिवार है।
आज BRICS के देश विश्व की फिफ्टी पर्सेन्ट पाप्युलेशन, फॉर्टी पर्सेन्ट GDP, और ट्वेंटी-फाइव पर्सेन्ट से अधिक ट्रेड को रिप्रेज़ेन्ट करते हैं। इतना ही नहीं, इन वर्षों में, जहाँ ग्लोबल GDP करीब ढाई गुना हुई है, वहीं BRICS देशों की combined GDP करीब साढ़े चार गुना हुई है। यानि, BRICS की economic strength दुनिया की तुलना में करीब दुगनी रफ्तार से बढ़ी है।
ब्रिक्स देश ग्लोबल इनोवेशन और सोल्युशंस के लिए महत्वपूर्ण सेंटर्स भी बन रहे है। Grassroots से लेकर frontier technologies तक, हमारे देशों में इनोवेशन की नई संभावनाएँ आकार ले रहीं हैं। BRICS की बढ़ती scale, speed और optimism हमारे बीच साफ दिखाई दे रही है। भारत में आयोजित यह Forum, अब तक का सबसे बड़ा BRICS Business Forum है।
Friends,
भारत की BRICS अध्यक्षता की theme है, “बिल्डिंग फॉर रेज़िलियेन्स, इनोवेशन, को-ऑपरेशन एण्ड सस्टेनिबिलिटी”
पिछले बारह वर्षों में, भारत ने इस मंत्र को अपनी इकनॉमिक और ट्रेड पॉलिसी का आधार बनाया है। रेज़िलियेन्स की बात करें, तो भारत ने एनर्जी से लेकर टेक्नॉलजी तक, सप्लाई चैन्स को अधिक diversified और reliable बनाया है। इसी resilience का परिणाम है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी, भारत आज growth और stability का भरोसा दे रहा है।
हम roads, railways, ports और airports का तेजी से विस्तार कर रहे हैं। साथ ही शिप-बिल्डिंग, सेमीकन्डक्टर, quantum, क्रिटिकल मिनरल्स, और बायो-टेक जैसे स्ट्रैटीजिक क्षेत्रों में नई क्षमताएँ तैयार कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में भारत, global businesses के लिए नए अवसरों का केंद्र बन रहा है। इसलिए, Make in India, Innovate with India, and Scale for the World.
Friends,
आज भारत में एक startup revolution हो रहा है। दो लाख से अधिक startups, और एक सौ बीस से अधिक unicorns के साथ, भारत आज ग्लोबल सोल्युशंस का हब बन रहा है। इसकी एक झलक आपको “BRICS Bharat Innovates expo” में दिखाई देगी।
हमारे startups, AI से education और healthcare को transform कर रहे हैं, Green Hydrogen और Batteries पर काम कर रहे हैं, और डिफेन्स और स्पेस में भी नए frontiers पार कर रहे हैं। अब हमें BRICS के माध्यम से भी, इन world-class innovations को global markets तक पहुंचाना है।
Friends,
भारत की innovation story की एक और विशेषता है- Innovation at Population Scale. भारत की Unified Payments Interface (UPI) ने population scale पर, financial inclusion और digital transactions को नई गति दी है।
आज विश्व के फिफ्टी पर्सेन्ट real time payments, इसी टेक्नॉलजी पर होते हैं। और इस digital layer पर नए सोल्युशंस बनाने के लिए, हमने इंडस्ट्री और start-ups को एक open ecosystem दिया है। हमें गर्व है कि भारत के इस world-class ecosystem को कई देश अपना रहे हैं। BRICS देशों के innovators भी, इस experience के आधार पर, अपने देशों के लिए नए सोल्युशंस तैयार कर सकते हैं।
Friends,
आज जब दुनिया में trade barriers बढ़ रहे हैं, भारत economic bridges बना रहा है। 2014 के बाद से हमने दुनिया के करीब 40 countries के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स किए हैं। BRICS में भी हमारी approach यही है, barriers को कम करना, और businesses के लिए अवसर बढ़ाना।
इसलिए, हमारी अध्यक्षता में, हमने एग्रीकल्चर, हेल्थ, skills और smart-grids जैसे क्षेत्रों में, नए को-ऑपरेशन नेटवर्क का गठन किया है। Start-ups और SMEs को, मार्केट और फाइनैन्स से जोड़ने के लिए, हमने BRICS इन्क्युबेटर नेटवर्क, BRICS MSME पोर्टल, और BRICS Startup Innovation Fund जैसी पहलें की हैं।
इन सभी को-ऑपरेशन frameworks का लाभ आप सभी उठा सकते हैं। और हमारे देशों के बीच इनवेस्टमेंट और टैलेंट का आदान-प्रदान बढ़ा सकते हैं।
Friends,
ग्लोबल ट्रेड तभी आगे बढ़ सकता है जब sea lanes सेक्योर हों, supply routes open हों, और seafarers safe हों। और इसलिए, भारत freedom of navigation, और seafarers की safety का दृढ़ समर्थक है।
BRICS Women’s Business Alliance भी हमारे विज़न का अहम हिस्सा है। हम चाहते हैं कि women entrepreneurs, हमारी growth story को lead करें। हमें बहुत खुशी है कि भारत में आयोजित इस alliance की meeting में, करीब 200 women business leaders ने भाग लिया।
Friends,
आज जब BRICS अपने तीसरे दशक में प्रवेश कर रहा है, BRICS Business Council से मेरा आग्रह रहेगा, क्या आप BRICS देशों के बीच top 10 trade barriers हटाने के लिए रिपोर्ट बना सकते हैं? क्या हम हर वर्ष सौ BRICS startups को दूसरे BRICS markets में स्केल करने के लिए सपोर्ट कर सकते हैं? क्या हम अपने businesses के बीच हज़ार नई partnerships विकसित कर सकते है? इन तीनों मापदंडों पर हमें हर वर्ष अपनी progress को review करना है।
आइए, BRICS के ambition को action में, और collective strength को global solutions में बदलें। BRICS आगे बढ़े, और दुनिया को भी आगे बढ़ाए।
आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।
**********
MJPS/SS/ST
Addressing the BRICS Business Forum. Strong business partnerships can open new avenues for growth, innovation and shared prosperity.@BricsIndia2026 https://t.co/EUIH6agfI2
— Narendra Modi (@narendramodi) September 11, 2026
BRICS nations are emerging as important centres of global innovation and solutions. pic.twitter.com/AeDHcssYgB
— PMO India (@PMOIndia) September 11, 2026
Amid global uncertainties, India today offers a source of confidence for growth and stability. pic.twitter.com/MaJczzt72J
— PMO India (@PMOIndia) September 11, 2026
Make in India.
— PMO India (@PMOIndia) September 11, 2026
Innovate with India.
Scale for the world. pic.twitter.com/uL8rshxUdL
At a time when trade barriers are rising across the world, India is building economic bridges. pic.twitter.com/7oEsyRo7Su
— PMO India (@PMOIndia) September 11, 2026
Global trade can move forward only when sea lanes are secure, supply routes remain open and seafarers are safe.
— PMO India (@PMOIndia) September 11, 2026
That is why India is a steadfast advocate of freedom of navigation and the safety of seafarers. pic.twitter.com/b1nJqA7v26
Let us turn BRICS' ambition into action and our collective strength into solutions for the world. pic.twitter.com/etC8f1veIj
— PMO India (@PMOIndia) September 11, 2026