पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में टेबल टेनिस की मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मानुष शाह और दिया चिताले को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पदक भारत में टेबल टेनिस की बढ़ती लोकप्रियता में गर्व का एक और क्षण जोड़ता है। उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। श्री मोदी ने कहा कि उनका दृढ़ संकल्प कई युवा खिलाड़ियों को इस खेल को अपनाने और बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।
‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:
“एशियाई खेलों में टेबल टेनिस की मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मानुष शाह और दिया चिताले को बधाई।
यह पदक भारत में टेबल टेनिस की बढ़ती लोकप्रियता में गर्व का एक और क्षण जोड़ता है। इन दोनों खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
उनका दृढ़ संकल्प कई युवा खिलाड़ियों को इस खेल को अपनाने और बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा: PM @narendramodi”
Congratulations to Manush Shah and Diya Chitale on winning the Bronze medal in the Mixed Doubles Table Tennis event at the Asian Games.
This medal adds another proud moment to the rising popularity of Table Tennis in India. Best wishes to them for the future.
Their…
— PMO India (@PMOIndia) September 26, 2026
***
पीके/केसी/आरटी/आर