पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महिला कबड्डी टीम को रोमांचक फाइनल में शानदार स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि टीम ने उल्लेखनीय साहस, धैर्य और टीम वर्क का परिचय दिया है। श्री मोदी ने कहा कि भारत को हमारे कबड्डी चैंपियन पर गर्व है, उन्होंने खिलाड़ियों को आगे और भी कई सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:
“महिला कबड्डी टीम के लिए कितना रोमांचक फाइनल और शानदार स्वर्ण पदक!
हमारे खिलाड़ियों को बधाई। टीम ने उल्लेखनीय साहस, धैर्य और टीम वर्क का परिचय दिया है। भारत को हमारे कबड्डी चैंपियन पर गर्व है। आगे और भी कई सफलताओं के लिए शुभकामनाएं: पीएम
@narendramodi”
What a thrilling final and a magnificent Gold for the Women’s Kabaddi Team! Congratulations to our players. The team has displayed remarkable courage, composure and teamwork. India is proud of our Kabaddi champions. Best wishes for many more successes ahead: PM @narendramodi pic.twitter.com/Z32N5FjpDr
— PMO India (@PMOIndia) September 26, 2026
***
पीके / केसी / आरटी / जेके / डीए