Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार को एशियाई खेल की स्क्वैश मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार को एशियाई खेल की स्क्वैश मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी और उनके शानदार कौशल और दृढ़ संकल्प की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जोशना के लिए, यह 2010 से लगातार एशियाई खेल में भाग लेने और हर आयोजन में पदक जीतने से जुड़ा है और उनकी निरंतरता वास्तव में उल्लेखनीय है। श्री मोदी ने दोनों एथलीटों को भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:

“एशियाई खेल की स्क्वैश मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर @joshnachinappa और वेलावन सेंथिलकुमार को बधाई। उनका कौशल और दृढ़ संकल्प असाधारण है।

जोशना के लिए, यह 2010 से लगातार एशियाई खेल में भाग लेने और हर आयोजन में पदक जीतने से जुड़ा है। उनकी निरंतरता वास्तव में उल्लेखनीय है।

दोनों एथलीटों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं: PM @narendramodi”

***

पीके / केसी / आरटी / जेके  /डीए