पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
श्री मोदी ने कहा कि श्री कोविंद के सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे कार्यकाल में भारत के विकास, संविधान में निहित मूल्यों और जनता के कल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता देखी गई है।
श्री मोदी ने कहा कि श्री कोविंद ने राष्ट्र की सेवा पूरी निष्ठा और सादगी के साथ की है, जिसके कारण समाज के सभी वर्गों के लोग उनका सम्मान करते हैं।
श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा;
पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे कार्यकाल में भारत के विकास, हमारे संविधान में निहित मूल्यों और जन कल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता झलकती है। उन्होंने राष्ट्र की सेवा भाव और सादगी से की है, जिसके कारण समाज के सभी वर्गों के लोग उनका सम्मान करते हैं।
ईश्वर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और दीर्घायु प्रदान करें।
@ramnathkovind”
Warm birthday greetings to former President Shri Ram Nath Kovind Ji.
His long years in public life have been marked by a steadfast commitment to the development of India, the values enshrined in our Constitution and welfare of the people. He has served the nation with passion…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2026
*****
पीके/केसी/आरटी/जेके/एमयू