Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण आज भी गहरी प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का सौम्य व्यक्तित्व प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करता है, जबकि उनका संकल्प चट्टान की तरह दृढ़ था।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि, जिनकी सादगी और देश के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा देने वाला रहा है।”

*****

 

पीके/केसी /केएल