पीएमइंडिया
एशियाई खेल 2026 के समापन के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दल के प्रत्येक सदस्य की सराहना की, जिन्होंने दृढ़ संकल्प, जुनून और उल्लेखनीय खेल भावना के साथ देश का प्रतिनिधित्व किया।
प्रधानमंत्री ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी, जिनके शानदार प्रदर्शन ने देश को अपार खुशी दी है।
श्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में ये खेल और भी बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रेरणा देंगे तथा जमीनी स्तर पर खेलों को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।
श्री मोदी ने एक्स पर लिखा;
“एशियाई खेल 2026 के समापन के अवसर पर मैं भारतीय दल के हर सदस्य को बधाई देता हूं, जिन्होंने दृढ़ संकल्प, जुनून और उल्लेखनीय खेल भावना के साथ हमारे देश का प्रतिनिधित्व किया।
हमारे सभी पदक विजेताओं को बधाई, जिनके शानदार प्रदर्शन ने देश को अपार खुशी दी है।
आशा है कि आने वाले वर्षों में ये खेल और भी बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रेरणा देंगे। साथ ही, ये जमीनी स्तर पर खेलों को मजबूत बनाने में भी योगदान देंगे।”
As the Asian Games 2026 draw to a close, my compliments to every member of the Indian contingent for representing our nation with determination, passion and remarkable sporting spirit.
Congratulations to all our medal winners, whose performances have brought immense joy to the nation.
May these Games inspire even greater achievements in the years ahead. May they contribute to strengthening sports at the grassroots too.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 4, 2026
पीके/केसी/आरटी/आरके