Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सरकार के प्रमुख के रूप में राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे करने पर शुभकामनाएं देने के लिए भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे का आभार व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे की ओर से मिलीं गर्मजोशी भरी शुभकामनाओं के लिए उनका धन्यवाद व्यक्त किया। श्री मोदी ने कहा कि भारत और भूटान आपसी विश्वास व समझ पर आधारित एक स्थायी साझेदारी से बंधे हुए हैं और वे विकसित भारत तथा समृद्ध भूटान के साझा विजन को आगे बढ़ाने के लिए घनिष्ठ सहयोग को जारी रखने के लिए तत्पर हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

गर्मजोशी भरे और आत्मीय संदेश के लिए धन्यवाद, प्रधानमंत्री तोबगे।

भारत और भूटान आपसी विश्वास तथा समझ पर आधारित एक स्थायी साझेदारी से बंधे हुए हैं। मैं विकसित भारत और एक समृद्ध भूटान के हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए घनिष्ठ सहयोग को जारी रखने के लिए तत्पर हूँ।

@tsheringtobgay

*****

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए