Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के दौरान मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने साहस, शांति और दैवीय शक्ति की देवी मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री ने सभी के कल्‍याण के लिए प्रार्थना और कामना की कि सभी का जीवन प्रसन्‍नता, सौभाग्य और सफलता से भरा रहे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्‍ट में लिखा

“नवरात्रि में आज साहस, शांति और दिव्य शक्ति की देवी मां चंद्रघंटा की करबद्ध वंदना! उनकी कृपा से सबका कल्याण हो। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य एवं सफलता से सदैव परिपूर्ण रहे, यही मंगलकामना है।”‘

****

पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/एसके