Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने कोलकाता में  घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह घटना दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि इस घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;

“कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है:PM @narendramodi”

“प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए, श्री मोदी ने एक्स पर लिखा;

“कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

पश्चिम बंगाल सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।”

*****

पीके/केसी/आरटी/पीके